हरियाणा की राजनीति में हलचल, फरीदाबाद के इन 3 दिग्गजों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 03:22 PM (IST)

ऩई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर दिल्ली दरबार की हलचल तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा कैबिनेट के तीन प्रभावशाली मंत्रियों विपुल गोयल, राजेश नागर और गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक 'शिष्टाचार भेंट' बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं।

PunjabKesari
इस मुलाकात ने सबसे ज्यादा ध्यान इसलिए खींचा है क्योंकि इन तीनों ही नेताओं को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर का विरोधी खेमा माना जाता है। फरीदाबाद की राजनीति में लंबे समय से चल रही 'भीतरी खींचतान' अब दिल्ली की दहलीज तक पहुँच चुकी है। तीनों मंत्रियों का एक साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाना यह संदेश देता है कि फरीदाबाद क्षेत्र में अब एक नया और एकजुट नेतृत्व उभर रहा है। कृष्णपाल गुज्जर के प्रभाव को कम करने के लिए ये नेता अब प्रदेश स्तर के बजाय सीधे केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय संगठन से संवाद साध रहे हैं। मंत्रियों ने आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी अपनी राय रखी है, ताकि क्षेत्र में उनके समर्थकों को उचित स्थान मिल सके।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static