हरियाणा राज्यसभा चुनाव: जिसका डर था वही हुआ, कांग्रेस का एक वोट हुआ क्रॉस: सूत्र

6/10/2022 11:32:52 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है, जो चार बजे चलेगी। इसके साथ ही  शाम को ही नतीजा आ जाएगा। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस का एक वोट क्रॉस हो गया है। 

बताया जा रहा है कांग्रेस की तरफ से जो एजेंट लगाए गए थे उन्होंने इस संबंध में सोनिया गांधी को फोन करके जानकारी भी दे दी है। गौर रहे कि कुलदीप बिश्नोई से पहले ही कह चुके हैं कि वह अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे हालांकि उनका वोट किसी अन्य का हुआ है या नहीं यह नतीजों के बाद ही पता चल पाएगा। 

Content Writer

Isha