राम रहीम को रास नहीं आ रही जेल, उड़ी रातों की नींद

8/31/2017 11:22:37 AM

रोहतक: सजा के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है, जहां उनको काफी परेशानी हो रही है। सूत्रों के अनुसार कैदी राम रहीम का कमर दर्द ज्यादा बढ़ रहा है। मखमल गद्दों पर सोने वाला राम रहीम अब 7 गुना 4 फुट के सीमेंट से बने बर्थ पर सोने में दिक्कत आ रही है। इसी के चलते अभी तक उसका काम भी तय नहीं हुआ है। राम रहीम को जेल में नींद भी नहीं आ रही वहीं उसने जेल के कपड़े भी नहीं पहने, वह कैपरी-टीशर्ट में ही सेल में चक्कर लगा रहा है।  

सूत्रों के अनुसार जब राम रहीम को जेल में लाया गया तो उसकी हवाइयां ही उड़ गई और जेल अधिकारियों से भी पूछने लगा कि यहां क्यों ले आए। कहां ले जाओगे? वहीं कैंटीन से एक मिनरल वाटर की बोतल भी लेकर पानी पिया।

वहीं हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फिर से स्पष्ट किया कि राम रहीम को जेल में कोई स्पेशल सुविधा नहीं दी जा रही। राम रहीम को आम कैदियों की तरह ही रखा जा रहा है। जेल में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि सुरक्षा में कोई ढील न बरती जाए।