इंजैक्शन से बेहोश कर डॉक्टर ने अपाहिज महिला से किया रेप

4/29/2017 1:44:40 PM

रेवाड़ी(पवन कुमार):प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आई एक अपाहिज महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसे इंजैक्शन से बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप अस्पताल के डाक्टर पर लगा है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पटौदी थाना क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय महिला गत शाम बावल रोड स्थित शांति देवी अस्पताल में पथरी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी।

उसका आरोप है कि ऑप्रेशन के लिए अस्पताल स्टाफ व डाक्टर ने उसे इंजैक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। उसके बाद बेहोशी की हालत में डाक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना की जानकारी उसने बाहर आते ही पति को दी। 

तत्पश्चात इस सारे मामले की शिकायत माडल टाऊन थाना पुलिस की दी गई। बीती शाम महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर डाक्टर व उसके स्टाफ के खिलाफ विभिन्न धाराआें में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी डाक्टर का कहना है कि महिला के आरोप निराधार है।