शराब के नशे में पड़ोसी ने विधवा महिला को बनाया हवस का शिकार

5/5/2017 5:13:38 PM

रेवाड़ी(पवन कुमार):रेवाड़ी में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित गांव की 35 वर्षीय एक विधवा महिला ने महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ पड़ोसी ने शराब के नशे में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।