हरियाणा रोडवेज विभाग भी अब ''पुलिस के हवाले'', जीएम बने डीएसपी, अन्य 6 आरटीए लगे

10/24/2020 9:50:03 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने अब हरियाणा रोडवेज विभाग में पुलिस के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जहां अंबाला के डीएसपी मनीष सहगल को अंबाला का जनरल मैनेजर बनाया गया है, वहीं हरियाणा पुलिस के 6 डीएसपी स्तर के अधिकारी विभिन्न जिलों में आरटीए लगाए गए हैं। आरटीए सचिव के साथ-साथ अब जनरल मैनेजर भी एचपीएस अधिकारी लगाए गए हैं। इससे पहले खनन और विद्युत विभाग भी उच्च स्तर पर पुलिस के आईपीएस स्तर के अधिकारियों के हवाले हैं।


Shivam