International Women''s Day पर हरियाणा रोड़वेज का महिलाओं को तोहफा

3/7/2020 6:36:04 PM

अंबाला(अमन)- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके हरियाणा रोड़वेज ने भी एक अहम पहल की शुुरुआत की है। हरियाणा रोडवेज के अंबाला डीपो में परिवहन विभाग द्वारा खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई 9 पिंक मिनी बसें बेड़े में जोड़ी है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार हरियाणा के परिवहन विभाग ने भी ख़ास तैयारियां की है।

हरियाणा रोड़वेज द्वारा अंबाला डिपो में महिलाओ के लिए खास तौर तैयार की गयी 9 मिनी पिंक बसे भेजी गई है। यह मिनी बसे आधुनिक तकनीक से लैस हैं। 32 सीट की यह मिनी बस अंबाला के लोकल रूट पर चलेंगी और इन बसों में सिर्फ़ महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। अंबाला डीपो के फोरमैन रमेश कुमार ने इन बसों के बारे में जानकारी देते हुए बताया महिला दिवस के मौके पर इन बसों को जिला उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी।  

 

Isha