अब और राहत भरा होगा रोडवेज का सफर, खुले पैसों के झंझट से मिलेगा छुटकारा... UPI System से होगी Payment
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 04:01 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब बसों में यात्रियों को टिकट के भुगतान के लिए डिजिटल सुविधा मिलने जा रही है। परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पैसे देने की व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत प्रदेश के किसी एक जिले से की जाएगी, जिसके सफल होने के बाद इसे सभी जिलों और डिपो में लागू कर दिया जाएगा। अनिल विज ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि रोडवेज बसों में भुगतान से संबंधित तकनीकी कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसे जल्द जमीन पर उतारा जाएगा।
अनिल विज ने कहा कि अभी अधिकतर यात्री टिकट खरीदने के लिए नकद पैसे देते हैं, जिससे छुट्टे पैसे की समस्या और समय की देरी जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। UPI भुगतान लागू होने से यात्रियों को मोबाइल के माध्यम से तुरंत भुगतान करने की सुविधा मिलेगी और नकदी पर निर्भरता कम होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)