करंट लगने से कर्मचारी की मौत, कॉलोनी वासियों ने शव रख किया रोड जाम

7/18/2017 5:15:14 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):नगर निगम के ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके विरोध में कॉलोनी वासियों ने शहर में हिसार रोड में शव रखकर जाम लगाकर रोष जताया। कॉलोनी वासियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मृतक को जादू के शो में काम करने के दौरान करंट लगा था। वहीं मृतक प्रवीण कच्चा गढ़ी कालोनी का रहने वाला है।