हरियाणा के 30 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, मंत्री ने कहा- कोई सूचना नहीं (VIDEO)

5/9/2018 2:50:49 PM

पानीपत : हरियाणा में अपनी मांगो के लेकर लगभग 30 हजार सफाई कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर चले गए है। जिसके परिणामस्वरूप राज्य में सफाई व्यव्स्था पूरी तरह से ठप है। दूसरी तरफ राज्य के मंत्री का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में कार्यरत 30 हजार कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। राज्य के किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हुई। इस हड़ताल में फॉयर कर्मचारी भी शामिल हुए , सभी कर्मचारी नगर निगंम, नगर परिषद और नगर पालिका के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।

इतनी गंभीर समस्या के संबंध में जब स्थानीय निकाय मंत्री कविता से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल के संबंध में कोई भी नोटिस नहीं दिया है।

साथ ही कर्मचारियों ने जनहित में पानी की सप्लाई को बाधित नहीं करने का फैसला लिया है। इस हड़ताल में 10 नगर निगम, 16 नगर परिषद और 8 नगर पालिका के कर्मचारी शामिल है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेका प्रथा खत्म की जाए। कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और न्यूनतम वेतनमान 15,000 किया जाए।

Rakhi Yadav