हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होना चाहिए: एम एस चोपड़ा

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 04:17 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल ओएसडी रहे एम एस चोपड़ा ने कहा कि आज हरियाणा का हर व्यक्ति चाहता है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होना चाहिए।

हर व्यक्ति की मांग हरियाणा की राजधानी अलग हो 

उन्होंने कहा कि राजधानी स्वाभिमान का चिन्ह होती है। 57 साल पहले स्थिती अलग थी जब दो राज्यों की एक राजधानी बनाई गई थी। लेकिन आज स्थिती अलग है। आज हरियाणा का एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो चाहता हो कि हरियाणा की अगल राजधानी ना हो। 

अगर हरियाणा को अगल राजधानी मिलती है तो प्रदेश का विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिस जगह राजधानी बनेगी उसके आस-पास के इलाके का भी उधार होगा। चंडीगढ़ के राजधानी बनने से पिंजौर तक विकास हुआ है। ऐसा ही हरियाणा में भी होना चाहिए। हमें हरियाणा की अलग राजधानी बनानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पहले भी यह मुद्दा उठा है। केंद्र सरकार को भी इस मामले को देखते हुए हरियाणा को अलग राजधानी देनी चाहिए। पहले इसे लेकर 10 करोड़ रूपए मंजूर हुए थे। लेकिन तब कुछ कारणों से यह नहीं बन पाई। आज हरियाणा की अलग राजधानी ना होने के पीछे हरियाणा के सभी लोग हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static