हरियाणा की बेटी ने बनाया नया रिकार्ड, दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

1/2/2020 11:32:14 AM

हिसार (ब्यूरो) : हिसार जिले के गांव फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू ने दक्षिण अमरीका की सबसे ऊंची चोटी आकोंकागुआ को फतेह कर लिया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अनीता कुंडू ने तिरंगा लहरा दिया। अनीता ने अपने सेवन समिट अभियान के अंतर्गत छठे महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतेह किया है। इससे पहले वे 5 महाद्वीपों पर विजय प्राप्त कर चुकी है।

अनीता कुंडू के परिरजनों ने बताया कि अनीता ने यह जानकारी सैटेलाइट के माध्यम से हमें दी है। आठ भारतीयों में से केवल 2 ही शिखर को छू पाए हैं जिसमें एक उत्तर प्रदेश से विपिन है। उन्होंने हड्डियों को गला देने वाली ठंड, ऑक्सीजन की बेहद कमी, बर्फीली हवाएं आदि खतरों का पल-पल सामना किया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, अपना हौंसला बनाएं रखा और आखिर विजय हासिल की।

अनीता कुंडू की उपलब्धियां
1. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरैस्ट पर 3 बार फतेह किया।
2. नेपाल और चीन दोनों ही रास्तों से एवरैस्ट को फतेह करने वाली हिंदुस्तान की इकलौती बेटी।
3. एवरैस्ट के ही समान माऊंट मनासलू पर विजय।
4. सतोपंथ, कोकस्टेट आदि हिंदुस्तान की चोटियों पर विजय।
5. सात महाद्वीपों में से 6 महाद्वीपों (एशिया, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमरीका)की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया।

Isha