हरियाणा की बेटी कर्मज्योति दलाल ने जीता गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री मनोहर ने दी बधाई

3/25/2021 11:36:59 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा बेटी कर्मज्योति दलाल ने बैंगलोर में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कर्मज्योति की इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर ने सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर हैंडल व फेसबुक पेज पर बधाई देते हुए लिखा,  'बैंगलोर में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2021 में हरियाणा की बेटी व प्रदेश के खेल विभाग में कोच कर्मज्योति दलाल को डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप देश-प्रदेश की दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं।'
 

 

 

Content Writer

Shivam