खेलो इंडिया में हरियाणा का स्वर्णिम सोमवार, 10 गोल्ड मेडल जीतकर पहले स्थान किया हासिल

6/6/2022 10:11:28 PM

पंचकूला(उमंग): हरियाणा में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में सोमवार का दिन हरियाणा के लिए बेहद खास रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने हरियाणा का लोहा मनवाते हुए 10 गोल्ड मेडल जीतकर मेडल टैली में उच्च स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ हरियाणा को मिले कुल मेडल की संख्या 45 पर पहुंच गई है। हरियाणा के बाद 29 मेडल के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 10 मेडल जीतकर  मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया के इतिहास में पोजीशन होल्डर रहा है हरियाणा

बीते दिन भी हरियाणा के खिलाडियों ने 6 गोल्ड मेडल जीते थे। इसी के साथ 6 सिल्वर और 12 ब्रांज मेडल जीतकर हरियाणा का टोटल स्कोर 24 था। महाराष्ट्र के बाद मेडल टैली में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा था। बता दें कि 2018 में दिल्ली में आयोजित पहली खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा 102 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था। साल 2019 में हरियाणा ने 178 और 2020 में 200 मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था। खेलो इंडिया के पिछले 3 साल के इतिहास में प्रदेश को मिले पदको की संख्या में इजाफा हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

Content Writer

Vivek Rai