भगवंत मान के शपथ ग्रहण में ‘सारथी’ बना हरियाणा का हैलीकॉप्टर

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान की ताजपोशी में हरियाणा सरकार के हैलीकॉप्टर ने सारथी की भूमिका निभाई। भगवंत मान ने बुधवार दोपहर हरियाणा सरकार के हैलीकॉप्टर से ही नवांशहर के खटकड़ कलां के लिए उड़ान भरी जहां शाम करीब 4 बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचे थे। 

बताया गया कि पंजाब सरकार के हैलीकॉप्टर से पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल शपथ दिलवाने पहुंचे थे। जिसके चलते पहले दिन ही पंजाब सरकार को हरियाणा से हैलीकॉप्टर की डिमांड करनी पड़ गई। हालांकि उत्तर भारत के 5 राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच हैलीकॉप्टर को लेकर सरकारी सहमति बनी हुई है। 

किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री कभी भी दूसरे प्रदेश के सरकारी हैलीकॉप्टर की सेवाएं ले सकता है। अफसरों की मानें तो हर 3 महीने में इन राज्यों के बीच हैलीकॉप्टर पर खर्च हुए पैसों का हिसाब किया जाता है। इसके तहत ही पंजाब सरकार ने हरियाणा के हैलीकॉप्टर की सेवाएं ली।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static