शादी के बंधन में बंधे हरियाणा के IAS नरेंद्र सिंह और IPS सोनाक्षी सिंह, आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यपाल व डिप्टी सीएम
punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 12:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के आईएएस अधिकारी नरेंद्र सिंह और हरियाणा कैडर में आई आईपीएस सोनाक्षी सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। 20 जनवरी को दोनों की शादी हुई। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे।
आपको बता दें कि आईएएस नरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी नियुक्त किया गया था। वहीं आईपीएस सोनाक्षी सिंह ने अपना कैडर बदला था। हरियाणा के आईएएस से शादी से पहले उन्होंने अपना कैडर बिहार से बदलकर हरियाणा करवाया था। सोनाक्षी सिंह बिहार कैडर 2021 की आईपीएस अधिकारी है। आईपीएस सोनाक्षी सिंह ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से समाजशास्त्र में एमए किया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)