मेदांता अस्पताल में दाखिल हुए हरियाणा के बिजली मंत्री, कल ही आई थी रिपोर्ट पॉजिटिव

8/30/2020 1:09:45 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्होंने दोबारा अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें कल वह पॉजिटिव मिले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

बता दें कि हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह गुरुग्राम के मेदांता में दाखिल हुए है। उन्हें कोरोना के पॉजिटिव पाए जाने पर मेदांता में देर रात दाखिल किया गया है।   

Manisha rana