हरियाणा का बेटा दिलप्रीत सिंह बना भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट

6/22/2022 12:37:40 PM

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले का बेटा दिलप्रीत सिंह थल सेना में लेफ्टिनेंट बना है, जबकि इससे पहले उनकी बहन परणीत कौर वायु सेना में बतौर चिकित्सक के रूप में काम कर रही हैं। अब दिलप्रीत सिंह ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ज्वाइन किया है। दिलप्रीत सिंह के माता-पिता ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके दोनों बच्चे चिकित्सक के रूप में भारतीय सेना में काम कर रहे हैं। 

वहीं दिलप्रीत सिंह ने कहा कि शुरू से ही उनका लक्ष्य भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना था। आज पिता जसविंद्र सिंह, परमिंद्र कौर व गुरुजनों के आशीर्वाद से उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana