हरियाणा के स्कूलों में रील-मीम बनाने पर रोक, फरीदाबाद DEO की ओर से जारी किया गया लेटर...
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 04:11 PM (IST)
फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : फरीदाबाद जिले में सरकारी स्कूलों में रील और मीम बनाने के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है।

लेटर में लिखा गया है कि टीचर, एनी वर्कर और स्टूडेंट रील, मीम और इंटरटेनमेंट को लेकर वीडियो बना रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा है कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्रकार की रील या मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि इससे पढ़ाई, अनुशासन और स्कूल की गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई स्कूल शैक्षणिक, सांस्कृतिक या जागरूकता से जुड़ा वीडियो बनाना चाहता है, तो उसे पहले संबंधित अधिकारी की अनुमति लेनी होगी और शिक्षक की निगरानी में ही यह काम किया जा सकेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)