शादी का झांसा देकर की घिनौनी हरकत

3/24/2017 3:01:10 PM

शाहाबाद मारकंडा(अरुण):शाहाबाद निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी अंकित के साथ हुई थी। जब वह शादी के बाद फेरा डालने घर आई तो शाहाबाद निवासी योगेश ने उसे शादी का झांसा देने लगा। वह उसे अपनी गाड़ी में सोलन साइड ले गया। जब वह कुरुक्षेत्र सड़क पर पहुंचे तो उन दोनों को पकड़ लिया और अदालत में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया। अदालत ने पढ़ाई को आधार मानकर उसे छोड़ दिया। अदालत के सामने वही युवक उसे शादी का झांसा देकर बस में शिमला ले गया। गत 22 फरवरी को शाहाबाद के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास खेत में बने कमरे में ले गया और 12 मार्च तक उसके साथ वहीं रहा और दुष्कर्म करता रहा। 12 मार्च को वह उसे यह कहकर गया था कि वह अपने ससुर से बात करके उसे अपने पास रखेगा लेकिन आज तक वापस नहीं आया। इस कार्य में राजेश निवासी भाना ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।