हरियाणा का जवान शहीद, परिवार के इकलौते बेटे थे, सैन्य सम्मान के साथ निकलेगी अंतिम यात्रा

punjabkesari.in Monday, Mar 24, 2025 - 08:19 PM (IST)

हिसार (हनुमान सुथार) : हरियाणा के हिसार का जवान सिक्किम में आज शहीद हो गया। शहीद अजय भारत सरकार के रोड़ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, बताया जा रहा है कि इस दौरान हादसे में शहीद हो गए। बेटे के शहीद होने की सूचना पर पूरे परिवार में गम को माहौल है।

26 वर्षीय शहीद अजय हिसार जिले के अग्रोहा के रहने वाले थे। अजय 2019 में BRO (Border Road Organisation) में भर्ती हुए थे। BRO भारत सरकार के अंतर्गत दुर्गम रोड़ बनाने का काम करती है। इसी प्रोजेक्स पर सिक्किम में काम करते हुए शहीद हो गए। उनका गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

23 मार्च को मनाया था बेटी का जन्मदिन

बता दें कि अजय की शादी 2018 में हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। बीती 22 मार्च को ही उनकी बेटी का पहला जन्मदिन था। जिसे उन्होने आर्मी क्वार्टर में सेलिब्रेट भी किया था। इस खबर से परिवार और गांव में मातम पसरा है। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि जैसे ही अजय कुमार का पार्थिव शरीर सेना अग्रोहा मोड़ पर लेकर पहुंचेगी तो उनकी अंतिम यात्रा फूलों से सजी गाड़ी में गांव संडोल तक जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static