JEE एडवांस्ड में हरियाणा के छात्रों ने लहराया परचम, कैथल के हर्ष ने टॉप-100 में हासिल किया 68 वां रैंक

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 04:37 PM (IST)

कैथल: आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें हरियाणा के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। वहीं कैथल के हर्ष ताया ने टॉप-100 में रहकर ऑल इंडिया में 68वां रैंक हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसके कामयाबी का हर तरफ चर्चा हो रही है और बधाई देने वाला का भी तांता लगा रहा। इसके अलावा अन्य जिलों के छात्र भी इस परीक्षा में सफल हुए हैं।

चार साल की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता

बता दें कि आईआईटी जेईई की परीक्षा में लगभग पौने दो लाख अभ्यर्थी बैठे थे। जिसमें कैथल के हर्ष ने कड़ी टक्कर देते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है। उसके पिता अशोक ताया राजौंद स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य है और मां सुमन लता भी अध्यापक है। हर्ष चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता था। उसने 4 साल की कड़ी मेहनत और लगन से इस कामयाबी को हासिल किया है। वह भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहता है। 

                    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static