रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: हरियाणा की इस शुगर मिल ने बिजली बेचकर कमाए 29 करोड़, प्रदेश में बनी नंबर वन

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 03:02 PM (IST)

पानीपत : पानीपत शुगर मिल ने इस पेराई सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की और करीब 29 करोड़ रुपये की बिजली बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया।मिल 28 नवंबर से 8 अप्रैल तक कुल 130 दिन संचालित रही और प्रदेश की 11 सरकारी शुगर मिलों में गन्ना पेराई और बिजली उत्पादन—दोनों में शीर्ष स्थान हासिल किया।

मिल में आठ मेगावाट टरबाइन से अपनी जरूरत की बिजली तैयार की गई, जबकि अतिरिक्त बिजली एचवीपीएन के नौल्था पावर हाउस को सप्लाई की गई। इस दौरान 4.56 करोड़ यूनिट बिजली बेची गई, जिससे लगभग 29 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पेराई बंद होने के बाद भी टरबाइन एक दिन और चलने से करीब 10 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली बेचने की संभावना है।


हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 60 हजार क्विंटल कम गन्ने की पेराई हुई, लेकिन बिजली बिक्री में 2.20 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मिल प्रबंधन के अनुसार, इस सत्र में चीनी रिकवरी 9.05 प्रतिशत और क्षमता उपयोग 94.61 प्रतिशत रहा, जो प्रदेश की सभी सरकारी और निजी मिलों में सबसे अधिक है। खास बात यह है कि 1956 से अब तक यह मिल का सबसे ऊंचा क्षमता उपयोग दर्ज किया गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static