हरियाणा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज हो सकता है ऐलान

2/26/2021 11:43:58 AM

नई दिल्ली: (कमल कांसल): हरियाणा में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे है। हरियाण विधानसभा की दाे सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव हाेंगे। ऐलनाबाद और कालका दो विधानसभा सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।

कालका सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्‍यता रद कर दी गई है तो ऐलनाबाद के विधायक इनेलो के अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर इस्‍तीफा दे दिया है। दोनों सीटों के उपुचनाव में हरियाणा के दिग्‍गज नेताओं की फिर कड़ी परीक्षा होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha