हरियाणा बनेगा दुनिया का इन्वेस्टमेंट हब, CM ने 12 देशों के उद्यमियों को दिया न्योता...बताया क्यों निवेश के लिए बेस्ट है प्रदेश

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगपतियों और निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘टाईकॉन चंडीगढ़ शिखर सम्मेलन 2026’ में 12 देशों और 27 राज्यों से आए उद्यमियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल बनाया है, डिजिटल प्रशासन लागू किया है और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाई है, जिससे व्यापार करना आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और करीब 28,000 इकाइयाँ पहले से कार्यरत हैं। इस क्षेत्र में अभी भी निवेश और विस्तार की बड़ी संभावनाएँ मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में देश में तीसरे और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। राज्य का लगभग 57 प्रतिशत हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आता है, जिससे यह देश का एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब बन गया है।


उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने की बात कही और बताया कि सरकार इसके लिए प्रगतिशील नीतियाँ और बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहर आईटी, एग्रीटेक, फिनटेक, हेल्थटेक और मैन्युफैक्चरिंग के स्टार्टअप केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static