हरियाणा को मिलेगा 709 क्यूसेक अतिरिक्त पानी

9/20/2018 10:50:11 AM

चंडीगढ़(बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की सीमा के साथ लगती यमुना नदी की सहायक टोन्स नदी पर किशाऊ बांध के निर्माण के लिए अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। इस बांध के निर्माण से हरियाणा को 709 क्यूसिक अतिरिक्त पेयजल और सिंचाई के लिए जल प्राप्त होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 1994 में 6 राज्यों के बीच हुए समझौते के अनुसार हरियाणा को किशाऊ बांध की कुल लाइव स्टोरेज क्षमता के 1324 एम.सी.एम. में से 709 क्यूसिक पानी मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ-साथ उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली में ऊपरी यमुना बेसिन में लखवार बहुद्देश्यीय परियोजना के निर्माण के लिए समझौता किया था। इस परियोजना के निर्माण से हरियाणा को 177 क्यूसिक पानी अपने हिस्से का मिलेगा जो कि कुल स्टोरेज क्षमता का लगभग 47 प्रतिशत है।
 

Deepak Paul