हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, आज इन जिलों में बरसेंगे झमाझम बादल...जानें Weather Update

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 09:04 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इस बदलाव के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 और 10 अक्टूबर को अधिकतम 40 की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है।  मौसम वैज्ञानिकों ने 12 अक्टूबर तक कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को करनाल, पंचकूला,पानीपत और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हिसार का दोपहर का तापमान 38.1 डिग्री सैल्सियस हरियाणा में सबसे ज्यादा रहा। 12 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static