Haryana TOP 10: हरियाणा के नंबरदारों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 06:50 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा में अब नंबरदारों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुद इसका ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने चंडीगढ़ में एक बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद नंबरदारों को भी अन्य लोगों की तरह स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। 

5 नहीं 50 साल तक चलेगा हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन: दुष्यंत चौटाला

आज से 3 साल पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा के जिस गठबंधन को 6 महीने के अंदर टूट जाने के दावे किए जाते थे, आज वही गठबंधन इतना मजबूत हो चुका है कि 5 साल तो क्या, अब तो 50 सालों तक गठबंधन चलाने की बातें सामने आने लगी हैं। 

शिक्षा अधिकार पंचायत में जमकर गरजे मनीष सिसोदिया, बोले- हरियाणा में लगातार बंद हो रहे स्कूल

बालसमंद में आयोजित शिक्षा अधिकार पंचायत में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

कांग्रेस के विरोध में पैदा हुई JJP, सत्ता के लिए कभी नहीं मिलाएंगे उन से हाथ: अजय चौटाला

अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल से गायब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की कांग्रेस खत्म हो चुकी है, अब केवल डमी कांग्रेस चल रही है। 

केजरीवाल पर गुजरात में बोतल से हुआ हमला, मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा करती है सिर्फ गुंडागर्दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बोतले से हुए हमले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रया दी है कि भारतीय जनता पार्टी वालों को इस तरह की गुंडागर्दी के अलावा कुछ नहीं आता है। 

BJP विधायक ने अपनी ही सरकार के पारदर्शिता के दावों की खोली पोल, धान खरीद में घोटाले का उठाया मुद्दा

कैथल से भाजपा विधायक लीलाराम अपनी ही सरकार के दावों के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। विधायक ने पारदर्शिता को लेकर प्रदेश के सभी दावों की पोल खोल दी है। 

बराड़ा में अब नहीं जलेगा विश्व का सबसे ऊंचा 210 फीट का रावण, जानिए क्या है बड़ा कारण

अंबाला के बराड़ा का नाम विश्व में सबसे ऊंचे रावण के नाम से प्रसिद्ध है।  अब ये परम्परा खत्म होने की कगार पर है, जिसका कारण बराड़ा में मैदान न होना है। 

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में हरियाणा ने किया कमाल, देश में दूसरा स्थान किया हासिल

देश को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए, स्वच्छ भारत मिशन 2022 के तहत देश को स्वच्छ बनाए जाने के लिए चलाए गए स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में हरियाणा को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। 

यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार से मांगी वर्तमान रिपोर्ट

यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी द्वारा दायर जनहित याचिका में जिला यमुनानगर में अवैध खनन पर सरकार से ताजा रिपोर्ट मांगी है। 

रोहतक IMT से 16.31 लाख रुपए की तार चोरी, 6.5 किलोमीटर लंबी तार उड़ा ले गए चोर

आईएमटी से करीब 16.31 लाख रुपए की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। यह तार 33केवी की लाइन पर काफी समय पहले डाली गई थी और यह लाइन चल भी नहीं रही थी। 

करनाल का बेटा राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित, लघु फिल्म के लिए मिला ‘रजत कमल’

गांव गोंदर के रहने वाले मंदीप सिंह चौहान को डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए रजत कमल पुरस्कार दिया गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदीप को अवार्ड देकर सम्मानित किया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static