हरियाणा ने झारखंड के प्लांटों से 40 एमटी ऑक्सीजन रोजाना आपूर्ति का किया आग्रह

4/26/2021 6:01:22 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना के नए केसों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मची हुई है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से अस्पताल मरीजों के इलाज से हाथ खड़े कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने जमशेदपुर झारखंड के प्लांटों से 40 एमटी ऑक्सीजन रोजाना आपूर्ति का आग्रह किया है। दरअसल, जमशेदपुर के मैसर्ज एयर एंड वाटर तथा मैसर्ज लिंडे के संयंत्रों में अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध है, जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह आग्रह किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से 162 एमटी कोटे को 270 एमटी करने का आग्रह भी किया गया है।  
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

vinod kumar