हरियाणा विस चुनाव 2019: इंडियन नेशनल लोकदल ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो

10/12/2019 2:31:28 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने जारी किया। घोषणा पत्र में खिलाडिय़ों का विशेष ख्याल रखा गया है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया ने कहा कि बुढावा पेंशन पांच हजार की जाएगी।

प्रदेश के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 50 फीसदी मुनाफे के आधार पर उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। किसानों एवं छोटे व्यापारियों के 1000000 रुपए तक कर्ज माफ होंगे। किसानों के ट्यूबवेल का बिल पूरा माफ होगा और घरेलू उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक का बिल माफ किया जाएगा। 

एसवाईएल नहर निर्माण के उपरांत राज्य के हिस्से का नदियों का जल प्रदेश में लाया जाएगा,भाजपा सरकार द्वारा रद्द की गई दादूपुर नदी नहर को पुन चालू किया जाएगा और मेवात फीडर कैनल से भी हरियाणा के हिस्से काजल दिलवाया जाएगा। गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में सरकार की ओर से 500000 रुपय कन्यादान दिया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं को 15000 रु पये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ट्रैक्टरों एवं कृषि यंत्रों खाद बीज एवं कीटनाशकों पर लगे जीएसटी को समाप्त किया जाएगा। चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए ट्रैक्टरों का निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवारों को 200 गज के प्लाट और उस पर दो कमरों का निर्माण करवाकर मालिकाना हक दिया जाए।

राज्य में 35 वर्ष की आयु से लेकर 60 वर्ष आयु तक बेरोजगार और गरीब महिलाओं को 1000 रु पये प्रतिमाह की दर से ग्रांट दी जाएगी। ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक उनको नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के छह में तथा 7 वें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

निजी कंपनियों के रोजगार में राज्य के युवाओं की भागीदारी 75 फीसदी सुनिश्चित करने के लिए कानून का प्रावधान किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों तथा चौकीदारों को न्यूनतम वेतन 18000 रु पये प्रतिमाह तथा सालाना को वर्दियां जूते दिए जाएंगे। परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकता के अनुसार नई बसें खरीदी जाएगी।

Shivam