Haryana Election: चुनाव प्रचार के लिए महज चार दिन, मैदान में स्टार प्रचारक

10/16/2019 1:27:16 PM

डेस्क: हरियाणा में 21 अक्तूबर हो होने वाले विधानसभा चुुनाव के लिए अब महज पांच दिन बचे हैं। चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में सभी प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक एड़ी चोटी का जोर लगाकर लोगो से उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है।

चुनाव प्रचार के लिए महज अब चार दिन रह गए हैं। इन चार दिनों में सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड रैलियां करेंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरियाणा में चार रैलियां करेंगे। वह कुछ ही देर में तेगांव पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व भी अमित शाह ने हरियाण में चुनावी रैली को संबोधित किया है। 

वहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 18 अक्तूबर को हरियाणा के चुनावी रण में उतरेगी। 18 अक्तूबर को सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेगी। बता दें कि सोनिया गांधी से पहले उनके बेटे राहुल गांधी हरियाणा में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इन रैलियों का किस पार्टी को कितना लाभ मिलता है। इसका पता अब 24 अक्तूबर को ही चलेगा। 

Edited By

vinod kumar