हरियाणा: 18 मई से मौसम बदलेगा अपना मिजाज, किसानों के लिए जरूरी है ये सलाह

5/15/2020 4:34:28 PM

हिसार /चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में मौसम अपना मिजाज अगले तीन दिनों में काफी ज्यादा बदल सकता है। हालांकि इससे पहले थोड़ी बूंदाबांदी व बादलवाही की संभावना भी है। वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के पूर्वानुमान के साथ किसानों को कुछ जरूरी हिदायतें भी दी हैं। पढि़ए-

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम 15 व 17 मई को बीच बीच में बादल व पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में कहीं कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 18 मई से मौसम आमतौर पर खुश्क, गर्म तथा तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

मौसम आधारित कृषि सलाह-

  • 1. नरमा की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखें।
  • 2. कढाई उपरांत तूड़ी/भूसा को सुरक्षित स्थान पर रखे।
  • 3. फसल उत्पादन को  बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि का प्रबंध करें।

किसान भाइयों के लिए अन्य सलाह-

  • 1. कोरेना से रक्षात्मक बचाव के लिए खेत में काम करते समय व मंडी में भी मास्क अवश्य लगाएं।
  • 2. गांव व मंडी में एक दूसरे से आवश्यक दूरी बनाकर रखें।
  • 3. साबुन व सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोएं।
  • 4. फसल कटाई उपरांत गेहूं के अवशेषों को न जलाएं ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे।
  •  5. रीपर से भूसा बनाएं या अन्य मशीनों से अवशेषों को भूमि में दबाएं तथा उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं, जिससे अगली फसल से ज्यादा उत्पादन लिया जा सके। 


VIDEO- राशन के बदले गरीब महिला को दी गालियां, डिपो होल्डर बोला- जूता मारूंगा तो भागी चली जाएगी
 

Shivam