Haryana Weather: हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला, इतना तापमान किया दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 12:52 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के मौसम में कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी दौरान 22 मार्च को हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।  पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।  

प्रदेश के जिलों में दर्ज किया तापमान

अंबाला- 32.6 डिग्री

हिसार- 32.6 डिग्री

करनाल- 30 डिग्री

नारनौल- 32.5 डिग्री

रोहतक- 30.5 डिग्री

सिरसा- 32.8 डिग्री

फरीदाबाद- 32.2 डिग्री

फतेहाबाद- 30.1 डिग्री

गुरुग्राम- 31 डिग्री

कुरुक्षेत्र- 31.3 डिग्री

महेंद्रगढ़- 32.9 डिग्री

पंचकूला- 31.5 डिग्री

पानीपत- 29.2 डिग्री

सिरसा- 34.1 डिग्री

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static