Haryana Weather: अब तापमान बढ़ने से पसीने छुड़ाएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 12:04 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा में लोगों को अगले एक पखवाड़े तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 6 जून को आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों को उत्तर भारत में किसी भी तरह की राहत की उम्मीद नहीं हैं। अगले 24 घंटों के मौसम को लेकर जो अनुमान है, उसमें छिटपुट स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 


तापमान में लगातार हो रही वृद्धि

प्रदेश में 1 जून के बाद से मौसम का हाल देखें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। यानी की दिन और रात दोनों ही गर्म हाेने लगे हैं। 1 जून में प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। जबकि फतेहाबाद में सबसे कम 17.5 डिग्री और रोहतक में सबसे अधिक 20.8 डिग्री रहा। इस दिन के अधिकतम तापमान को देखें तो यह गुरुग्राम में सबसे अधिक 33.3 डिग्री दर्ज हुआ था। यानी दिन-रात दोनों ही वक्त मौसम सुहावना था। 3 जून को न्यूनतम पारे में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हिसार में 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। इससे पहले हिसार में 6 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।


प्रदेश में शुष्क बना रहेगा मौसम 


आईएमडी चंडीगढ़ के मौसम के आकलन को देखें तों प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 5 जून की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static