Weather Alert: 12 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3/18/2023 10:09:55 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है आसमान बादलों से ढ़का है। जहां कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सुबहभी कई जिलों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई थी। 

बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवा चलेगी। गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इससे पहले सुबह 5:30 बजे के बुलेटिन में यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, चरखीदादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana