लौटेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड! ठिठुरने के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा वासी, इस दिन से लुढ़केगा तापमान

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 05:00 PM (IST)

डेस्कः पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में एक बार फिर सर्दी वापस आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 8 और 9 फरवरी को कई जिलों में बादल छा सकते हैं और कुछ जगह बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

बर्फबारी और बारिश होने से बदला हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में भी मौसम बदलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम में 11.4 डिग्री और फरीदाबाद में 10.2 डिग्री रहा। 

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान

एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं, 10 से 12 फरवरी तक ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है। इन दिनों में कुछ जिलों में कोहरा छा सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static