Haryana : शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने खंगाल डाला घर, 80 लाख की चोरी से इलाके में हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 02:24 PM (IST)

होडल (हरिओम भारद्वाज) : होडल चरणसिंह कॉलोनी में बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री के मकान के सामने पेंगलतु निवासी व पूर्व सरपंच के मकान में चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक अपने पूरे परिवार सहित गुरुग्राम में शादी में गया था। चोरों ने घर में ना होने का फायदा उठाते हुए चोरी को अंजाम दे डाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस हर ऐगल से जांच कर आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक ने बताया की जब वह शादी से आज सुबह घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख कर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी ताले टूटे हुए थे और घर से करीब 32 तोले सोना, 3 किलो चांदी व करीब 14 लाख की नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और मोके पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। बताया गया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी को भी ले गए हैं। 

पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी कॉलोनी में 4 बार पहले भी चोरी हो चुकी है और इसी तरह से उन चोरियों को भी अंजाम दिया गया था लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा तक नहीं कर पाई। चोरों ने एक बार फिर चोरी को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है।

पुलिस ने जांच शुरु कर दी है

PunjabKesari

थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static