15 अगस्त से पहले हरियाणा होगा कैटल फ्री: भानीराम मंगला

8/4/2018 6:05:32 PM

नूंह( एे के बघेल): गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एक बैठक की। इस बात की जानकारी मंगला ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  हरियाणा कृष्ण भगवान की कर्मभूमि रही है। जहां कोई भी गांय बेसहारा नहीं रहनी चाहिए औक कोई भी गांय गंदगी में नहीं खड़ी रहनी दी जेएगी। जिसके लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा एक योजना बनाई गई है।  वह योजना हरियाणा सरकार 15 अगस्त तक लागू करने जा रही है। 

उन्होंने कहाल कि यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है, पूरे हरियाणा को बेसहारा गोवंश से मुक्त कर दिया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने 20 करोड रुपए का बजट दिया था , वही इस साल बजट को बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा गौ रक्षा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट सरकार की तरफ से फ्री में लगाए जाएंगे।

भानीराम मंगला ने कहा कि कोई व्यक्ति गौशाला के लिए जमीन दान में देता है तो सेल डीड कराता है , तो उस जमीन की स्टांप ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।  इस प्रकार की घोषणाएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई है।

Deepak Paul