हरियाणा को मिले सात नए आईएएस अधिकारी, प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर होगी स्वतंत्र तैनाती
punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा को सात नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके प्रदेश में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की कमी का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद पिछले चुने गए सात आईएएस अधिकारियों को हरियाणा कैडर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने सातों अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ लगा दिया है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021 बैच के आईएएस लक्षित सरीन को नूंह, नरेंद्र कुमार को अंबाला, निशा को हिसार, सोनू भट्ट को फरीदाबाद, विश्वजीत चौधरी को रोहतक, विवेक आर्य को करनाल, यश जालुका को सिरसा जिलों में सहायक आयुक्त का पद देकर प्रशिक्षण के लिए तैनात किया है। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद उक्त अधिकारियों को स्वतंत्र तैनाती दी जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)