हरियाणा सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ आंदोलन’ का आगाज करेंगे : शांतनु चौहान

7/10/2018 8:30:45 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी शांतनु चौहान ने आज पंचकूला में पत्रकार वार्ता करके भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास की अध्यक्षता में हरियाणा बी.जे.पी. सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ आंदोलन’ का आगाज करेंगे। 

शांतनु चौहान ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में पूरे भारत में भारत बचाओ आंदोलन किया जा रहा है। कल भारत बचाओ प्रदर्शन पंचकूला से शुरू होकर मुख्यमंत्री हरियाणा के आवास स्थान चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। चौहान ने बताया कि हरियाणा प्रदेश 3 बार जलता हुआ देखा और इन मामलों में प्रशासन कमजोर नजर आया। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में जाति और धर्म के नाम पर जहर घोला जा रहा है। महिला सुरक्षा,  बेरोजगारी और अन्य कई मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा के निवास स्थान का घेराव कर रहे हैं। हरियाणा भर में यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया की कार्यकारिणी गठित की जा रही है। आज उनके द्वारा पंचकूला यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है जो सोशल मीडिया के तहत युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगे।  


 

Rakhi Yadav