पानी बचाने में हरियाणा का डंका, श्रुति चौधरी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ये मेरे राज्य के लिए उपलब्धि की बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 10:12 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में हरियाणा ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित नेशनल वाटर अवॉर्ड्स 2024 में हरियाणा ने तीन श्रेणियों में 4 राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए हैं। यह पुरस्कार 18 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

PunjabKesari

इस पर सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे राज्य हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व और उपलब्धि की बात है कि उसे भारत सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय सीआर पाटिल जी द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूँ, जिनके नेतृत्व में HWRA का गठन हुआ और जिन्होंने हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया है। मैं माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूँ और मेरे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती हूँ। जय हरियाणा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static