हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ने दिया इस्तीफा, ये बताई वजह

6/28/2019 5:14:13 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा प्रदेश की महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने एआईएमसी की अध्यक्षा को अपना इस्तीफा सौंपा है। सुमित्रा ने इसके पीछे का कारण बताते कि वे गत लोकसभा चुनावों के परिणामों से काफी निराश व निरूत्साहित हुई हैं व राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा देने के दावे से वे और अधिक निराश हुई हैं। सुमित्रा ने कहा है कि वे अब कांग्रेस में किसी प्रकार का पद नहीं चाहती। सुमित्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व सहकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी।

Shivam