लड़की को अपने ही चचेरे भाई से हुआ प्यार, घरवालों को पता चला तो मिली भयानक सजा

9/21/2017 4:40:42 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर के जगाधरी की ग्रीन विहार में अजब प्रेम की गजब कथा का मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की को अपने ही चचेरे भाई से प्यार हो गया। जब घर वालों को इसका पता लगा तो लड़की के चाचा के परिवार ने लड़की से मारपीट कर जबरदस्ती जहर खिलाकर उसे मारने की कोशिश की। जिसके बाद लड़की को जगाधरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहां लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। 

जगाधरी की ग्रीन विहार में रहने वाली सुमेना ने कहा कि उसे अपने ही चाचा के लड़के आबिद से इश्क हो गया। जब परिवार वालों को उनके प्यार का पता चला तो एक-दूसरे के घर में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिसके बाद दोनों फोन पर बातें करते थे। सुमेना ने कहा कि उन्होंने पहले 17 सितंबर फिर 21 सितंबर को घर से भागकर शादी करने की प्लानिंग बनाई थी। उसके चाचा-चाची को पता लगने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसे जहर दे दिया। 

लड़की की मां का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बच्चों के निकाह की बात की लेकिन ये बात उनको न गवार गुजरी और लड़की से मारपीट कर उसे जहर दे दिया। 
 
एसएचओ सिटी जगाधरी जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।