विदेश जाने का टूटा सपना...हरियाणा के युवा किसान ने शुरू की आधुनिक खेती, अब हर महीने कमा रहा लाखों रुपए
punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 03:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : आजकल युवाओं में विदेश जानें का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं हरियाणा से खबर आई है जहां कुरुक्षेत्र के युवा ने दो बार विदेश जाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी वह विदेश नहीं जा पाया। विदेश जाने का सपना टूटा तो हरियाणा के युवा ने आधुनिक तरीके से खेती शुरू की। अब वह हर महीने तीन एकड़ जमीन से 4 से 5 लाख रुपए कमा रहा है, जबकि दूसरों को भी रोजगार दे रहा है।
कुरुक्षेत्र के युवा किसान संजीव ने बताया कि उसने तीन एकड़ में पोली हाउस लगाकर सब्जियों की खेती शुरू की। वह यहां पर हाईटेक तरीके से खेती कर रहे हैं और उन्होंने तीन एकड़ में पोलीहाउस लगाया हुआ है। वहीं आधे एकड़ में एक पॉलीहाउस और लगाया जा रहा है, जिसमें आधुनिक तरीके से सब्जियों की नर्सरी तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि एक फसल करीब तीन से चार महीने की होती है और उसमें उनका डेढ़ लाख से 2 लाख रुपए तक पूरा खर्चा आता है, जबकि उनका मुनाफा एक बार में 5 से 7 लाख तक का निकल जाता है। ऐसे में वह 3 एकड़ में एक महीने में चार से पांच लाख रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे हुए लोगों से भी ज्यादा घर पर मालिक बनकर कमा रहा हूं, फिर अमेरिका के सपने क्यों देखूं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)