सरकार कर्मियों को पक्का करने के लिए अध्यादेश लाने पर कर रही विचार: अभिमन्यु
7/5/2018 10:01:05 AM
चंडीगढ़(ब्यूरो): वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने कहा की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हुड्डा सरकार की रैगुलाइजेशन पॉलिसी को रद्द करने के मामले सरकार कर्मचारियों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में कानूनी राय ली जा रही है। इसके अलावा जो पक्के कर्मचारी कच्चे हुए हैं, उनके लिए सरकार अध्यादेश लाने पर भी विचार कर रही है ताकि उन कर्मचारियों पर प्रभाव न पड़ सके।
कै. अभिमन्यु ने एक निजी चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय पर सरकार सोच-समझ और गहन विचार-विमर्श करके ही कोई कदम उठाएगी।