(VIDEO) इस हरियाणवी डांसर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मांगी माफी, बोली- "अकेली होती तो...
punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 05:31 PM (IST)
रोहतक/हरियाणा: सोशल मीडिया पर लाइव आकर अभद्र भाषा और गालियां देने के मामले में घिरीं मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी (Dimple Chaudhary) ने आखिरकार अपनी गलती मान ली है। मामले को बढ़ता देख डिंपल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। वहीं दूसरी तरफ, विवाद से जुड़े युवकों का कहना है कि उनकी बात करने की 'टोन' (लहजा) ही ऐसी है, जिसे गलत समझ लिया गया।
सेल्फी को लेकर हुआ था बखेड़ा
मामला एक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां कुछ युवक डिंपल चौधरी के साथ फोटो और सेल्फी खिंचाने की जिद कर रहे थे। डिंपल का आरोप था कि युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और उन पर फब्तियां कसीं। इसी बात से नाराज होकर डिंपल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन युवकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी और अभद्र भाषा (गालियों) का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।
डिंपल चौधरी की सफाई: "अकेली होती तो फोटो खिंचवा लेती"
मामला तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद डिंपल चौधरी ने सामने आकर बयान दिया। डिंपल ने माना कि उन्हें लाइव आकर इस तरह गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि मुझे गुस्सा आ गया था, लेकिन मुझे अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना चाहिए था। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं वहां अकेली होती या माहौल ठीक होता, तो मुझे फोटो खिंचवाने में कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वहां हुड़दंग मच रहा था और जिस तरह से मुझे घेरा गया, उससे मैं डर गई थी।"
युवकों का यू-टर्न: "हमारी टोन ही ऐसी है, मंशा गलत नहीं थी"
वहीं, इस विवाद में नामजद हुए युवकों ने भी अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है"हम तो बस उनके फैन हैं और प्यार से फोटो मांग रहे थे। हरियाणा की लठमार बोली के कारण हमारी टोन (बोलने का तरीका) थोड़ी भारी और तेज लगती है। हमारी कोई गलत मंशा नहीं थी, लेकिन हमारी टोन को गलत समझ लिया गया।