यूपी में हरियाणवी गायक अंकित बालियान का मर्डर...जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, दहला इलाका
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 08:26 PM (IST)
डेस्क : हरियाणा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर सामने आ रही है। यहां के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।
हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से आसपास का इलाका दहल गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए।
सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने आकर भी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)