हरियाणवी सिंगर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

2/22/2023 2:42:52 PM

जींद (विजेंद्र स्वामी) : जिले के जुलाना क्षेत्र निवासी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को देर रात एक अज्ञात द्वारा उनके फोन पर कॉल कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी गई। मासूम शर्मा के बड़े भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई के फोन पर रात को फोन कॉल आया और उसके बाद व्हाट्सएप पर कॉल आई जिसमें हरयाणवी कलाकार गायक मासूम शर्मा को गालियां दी गई। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है।

मासूम शर्मा के भाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उसके छोटे भाई के फोन पर किसी अज्ञात द्वारा गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत उन्होंने जुलाना पुलिस को दी है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका व प्रशासन पर पूरा भरोसा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जुलाना थाना प्रभारी का कहना है कि एक कलाकार द्वारा हमें एक लिखित में शिकायत दी गई है। उसने कहा कि फोन पर उसे गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan