Senior Asian Wrestling: हरियाणा के पहलवानों ने गाड़ दिया लट्ठ, देश की झोली में डाले 5 पदक

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 04:04 PM (IST)

चंडीगढ: छह से 12 अप्रैल तक किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा के पहलवानों ने लट्ठ गाड़ दिया। ग्रीको-रोमन श्रेणी की प्रतियोगिता में पहलवानों ने पांच पदक जीते। इनमें पहलवानों ने एक रजत पदक और चार कांस्य पदक जीते हैं। 

पदक विजेता पहलवानों में पानीपत के ललित (55 किग्रा) ने रजत पदक जीता है। झज्जर के सचिन सहरावत (67 किग्रा), रोहतक के प्रिंस (82 किग्रा),सोनीपत के सुनील मलिक (87 किग्रा) और पानीपत के नितेश (97 किग्रा) ने एक-एक कांस्य पदक जीते हैं। ओवरऑल प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन श्रेणी में भारत चौथे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर ईरान, दूसरे पर किर्गिस्तान और तीसरे पर उज्बेकिस्तान रहा। कुश्ती कोच संजय लाठर ने बताया कि वीरवार को महिला श्रेणी की प्रतियोगिता है। इसमें हरियाणा के पहलवानों से पदक की काफी उम्मीदें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static