हरियाणवी छोरे ने पंजाब यूनिवर्सिटी में लहराया परचम, ABVP की ओर से 513 वोटों से जीता अध्यक्ष पद का चुनाव

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 07:25 PM (IST)

जींद : जींद जिले के गांव पेगा निवासी अंकित बिढ़ान ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से चुनाव मैदान में उतरे अंकित बिढ़ान  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ASAP के आदिल ब्रार को 513 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

अध्यक्ष पद के लिए इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी में चार उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें ABVP के अंकित बिढ़ान, ASAP के आदिल ब्रार, NSUI के गुरमन सिंह सिद्धू और SATH के दर्शप्रीत सिंह शामिल थे। चुनाव प्रचार के दौरान अंकित बिधान को SOI, HIMSA और ISA समेत विभिन्न छात्र संगठनों का समर्थन भी मिला। SOI ने चुनाव से ठीक पहले ABVP उम्मीदवार अंकित बिढ़ान को समर्थन देने का ऐलान किया था।

अंकित बिढ़ान हरियाणा के जींद जिले से संबंध रखते हैं और वर्ष 2021 से ABVP से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की और वर्तमान में विश्वविद्यालय में शोधार्थी के रूप में कार्यरत हैं।

PunjabKesari

अंकित की जीत की खबर मिलते ही गांव पेगा और जींद क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों, युवाओं और उनके समर्थकों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अंकित ने पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चुनाव जीतकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

अंकित बिढ़ान ने चुनाव से पहले कहा था कि उनका उद्देश्य पंजाब यूनिवर्सिटी के हर छात्र की आवाज बनना और छात्रों के अधिकारों एवं समस्याओं को मजबूती से उठाना है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static